डॉ.गया प्रसाद कटियार
डॉ.गया प्रसाद कटियार विख्यात क्रांतिकारी दल ” हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोसिएशन ” [ H.S.R.A ] के सक्रिय सदस्य थे।
डॉ.गया प्रसाद कटियार का जन्म 20 जून 1900 को उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले की बिल्हौर तहसील के गांव खजुरी खुर्द में हुआ था। ।
डॉक्टर साहब फिरोजपुर में डॉ.बी.एस. निगम के नाम से क्लीनिक संचालित करते थें।
डॉक्टर साहब की देश के आधा दर्जन से अधिक शहरों में क्लीनिक थी जिनमें बम बनाने की फैक्ट्री चलती थीं।
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली की पार्लियामेंट में फेंके गए बम डॉक्टर साहब की क्लीनिक में ही बनाए गए था।
डॉक्टर साहब को सहारनपुर में 15 मई 1929 को शिव वर्मा व जयदेव कपूर के साथ दर्जनों बमों और पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार गया था ।
सुप्रसिद्ध लाहौर एक्शन मामले में भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारी साथियों के साथ दिनांक 7 अकटूबर 1930 को डॉक्टर साहब को आजीवन कारावास की सजा दी गई |
लाहौर की जेल में उन्होंने अन्य क्रांतिकारियों के साथ 63 दिन की भूख हड़ताल की।
बाद में उन्हें अण्डमान की सेल्यूलर जेल में भेज दिया गया था वहाँ भी उन्होने 46 दिन भूख हड़ताल की।
डॉक्टर साहब को लाहौर, रावलपिण्डी, लखनऊ, कानपुर इत्यादि जेलों में रखा गया और बाद में अंडमान निकोबार द्वीप की सेल्यूलर जेल में सात वर्षों से अधिक समय तक रखा गया।
वो 17 वर्षों तक जेल में अमानवीय यातनाओं को सहने के बाद 21 फरवरी 1946 बिना शर्त जेल से मुक्त हुए थे।
स्वतंत्र भारत में भी उन्हें शोषित-पीड़ित जनता के लिए संघर्षरत होने के कारण 2 वर्षों तक जेल में रहना पड़ा |
डॉक्टर साहब का 10 फरवरी 1993 को स्वर्गवास हुआ।
शत शत नमन